ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

बेटी की करनी थी शादी, दो हीरे मिलने से पैसों की जरूरत हो गई पूरी

पन्ना ।    बीते 40 वर्षों से हीरे की खदान खोद रहे एक शख्स को जब उससे रुपयों की बेहद जरूरत थी, अपनी बेटी की शादी करनी थी, उसने भगवान से प्रार्थना की और ऊपर वाले ने उसकी सुन ली और एक साथ दो हीरे वह भी जेम क्वालिटी (उज्जवल किस्म) उसकी झोली में डाल दिए, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपए के बताए जा रहे हैं।मालूम हो कि पन्ना में बीते बरसों से हीरे की खदान संचालित कर रहे धाम मोहल्ला निवासी उदय प्रकाश त्रिपाठी को एक साथ दो जेम क्वालिटी के हीरे दहलान चौकी के जयपाल के खेत में संचालित खदान में मिले हैं, जिनका वजन 4.57 कैरेट और दूसरे का वजन 0.71 कैरट बताया जा रहा है। दोनों हीरे जेम्स क्वालिटी (उज्जवल किस्म) के बताए जा रहे हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपए आंकी जा रही है। खदान संचालक त्रिपाठी इसे प्राणनाथ जी का आशीर्वाद मान रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की शादी तय हुई थी। पैसों के अभाव की वजह से उन्होंने महामति श्री प्राणनाथजी से प्रार्थना की थी और उनकी कृपा से एक साथ दो हीरे मिले हैं, जिन्हें हीरा कार्यालय में जमा किया गया है, जिसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा, जिससे प्राप्त होने वाली राशि टैक्स काटकर हीरा धारक के खाते में डाल दी जाएगी।

कई लोगों की होती है मुरादें पूरी

बेशकीमती हीरों से भरी पन्ना की रतनगर्भा चमचमाते हीरों से अनगिनत लोगों को मालामाल कर चुकी है। ऐसे कई उदाहरण इस जिले में हैं, जिन्हें जरूरत के समय पर हीरे मिले और उनके वह काम पूर्ण हुए चाहे वह बेटी की शादी के लिए हो या इलाज कराने के लिए हो। ऐसा ही कुछ खदान संचालक उदय प्रकाश त्रिपाठी के साथ हुआ। हीरे मिलते ही उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा, जब उन्हें एक नहीं, बल्कि एक साथ दो चमचमाते हुए हीरे मिले।

Related Articles

Back to top button