ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
टेक्नोलॉजी

Bluetooth Calling के साथ भारत में लॉन्च हुई 5Elements G-WEAR+ स्मार्टवॉच, जानें कीमत

Smart Watch : घरेलू कंपनी 5Elements ने अपनी नई स्मार्टवॉच 5Elements G-WEAR+ को लॉन्च कर दिया है। 5Elements G-WEAR+ एक रग्ड और स्पोर्टी डिजाइन वाली प्रीमियम स्मार्टवॉच है। कंपनी के दावे के मुताबिक 5Elements G-WEAR+ भारत की पहली ऐसी स्मार्टवॉच है जिसके साथ Google और IoS ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट है। इसमें 1.32 इंच की एचडी ट्रूव्यू आईपीएस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 360×360 पिक्सल है।

5Elements G-Wear+ Smart Watch के यूनिक फीचर्स –

5Elements G-WEAR+ की कीमत 3,999 रुपये रखी गई है। 5Elements G-WEAR+ में 380mAh की बैटरी है जिसे लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा है। यह दावा 24*7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग के साथ है। 5Elements G-WEAR+ को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में इस्तेमाल किया जा सकेगा।

5Elements G-WEAR+ की डिस्प्ले की ब्राइटनेस 750 निट्स है। कंपनी के दावे के मुताबिक 5Elements G-WEAR+ में हाई रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है। G-WEAR+ स्मार्टवॉच स्लीप ट्रैकिंग भी करती है। इसके अलावा इसमें पैडोमीटर है और पीरियड ट्रैकर भी है।

5Elements G-WEAR+ पर फोन पर आने वाले सभी नोटिफिकेशन मिलेंगे। इस वॉच को तीन कलर वेरियंट ब्लैक, सिल्वर और ब्लू में खरीदा जा सकता है। इसमें Realtek 8762DT प्रोसेसर है।

5Elements G-Wear+ में इनबिल्ट गेम भी है। इसमें VC31 सुपर एक्यूरेट डायनेमिक सेंसर है। इस वॉच के साथ आपको ब्लूटूथ कॉलिंग भी मिलेगी। 5Elements G-WEAR+ को 12 महीने की वारंटी के साथ कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button