ब्रेकिंग
UGC रोल बैक की मांग: करणी सेना की 200 किमी पदयात्रा,पोरसा-अंबाह-मुरैना होते हुए 10 को पहुंचेगी ग्वाल... मुरैना लोक निर्माण विभाग: लापरवाही की हदें पार, सड़कों के हाल बेहाल बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें: जगह-जगह जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त मुरैना अन्नदाता बेहाल, कृषि विभाग मस्त! मुरैना जन्माष्टमी की रात मंदिर से लौट रही कुशवाहा समाज की तीन महिलाओं को ट्रोला ने रौंदा, एक की मौके... मुरैना के दिमनी विधानसभा क्षेत्र में 69.23 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन मनरेगा में भ्रष्टाचार का नंगा नाच: मुरैना में गरीबों के हक पर डाका, कागजों पर दौड़ रहे मृत और फर्जी ... मुरैना नेशनल हाईवे-44 पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक-युवती को कुचला, दोनों की म... पोरसा थाना क्षेत्र: बुधारा गांव में युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस मुरैना में सरपंचों की कार्यशैली पर उठे सवाल: विकास के नाम पर फाइलों में दौड़ रहा भ्रष्टाचार
देश

 दिल्ली पुलिस ने इंटरपोल से चीन और हांगकांग के हैकरों के बारे में मांगी जानकारी  

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के सर्वर पर साइबर हमले मामले में दिल्ली पुलिस ने इंटरपोल के जरिए चीन से हैकरों के बारे में जानकारी मांगी है। दिल्ली पुलिस ने इसके लिए केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को लेटर लिखा है। पत्र में दिल्ली पुलिस ने मेल को लेकर आईपी एड्रेस के बारे में जानकारी मांगी है।

दिल्ली पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस के आईएफएसओ ने सीबीआई को पत्र लिखकर चीन और हांगकांग में हेनान से ईमेल आईडी के आईपी पतों के बारे में इंटरपोल से जानकारी मांगी है जिनका इस्तेमाल साइबर हमले के लिए किया गया था। चूंकि सीबीआई नोडल एजेंसी है इसलिए उसे पत्र लिखा गया है। उल्लेखनीय है कि एम्स के सर्वर पर रैनसमवेयर अटैक की घटना के बाद चरणबद्ध तरीके से अस्पताल की डिजिटल सेवाएं पटरी पर लौट रही हैं। इसी क्रम में अब मरीजों को ओपीडी में इलाज के लिए आनलाइन अप्वाइंटमेंट की सुविधा दोबारा शुरू कर दी गई है। मरीज अब घर बैठे अप्वाइंटमेंट ले सकेंगे।

Related Articles

Back to top button