ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

GST टीम की छापेमारी…. दुकानदारों में मचा रहा अफरा-तफरी

छापेमारी के संदेह को लेकर दुकानें बंद

श्रावस्ती जनपद में व्यापारियों को जैसे ही जीएसटी की टीम की छापेमारी की भनक लगी तत्काल ज्यादातर दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर रफूचक्कर हो गए। बताते चलें कि जीएसटी टीम के छापेमारी की सूचना को लेकर बीते 2 दिनों से श्रावस्ती जिले के इकौना भिंनगा गिलौला सिरसिया सहित जमुनहा क्षेत्र में दुकानदार भयभीत नजर आ रहे हैं। हालांकि जीएसटी टीम के द्वारा लगातार व्यापारियों से अपील की जा रही है कि वह किसी भी अफवाह में ना आए और अपनी दुकानों को खुला रखें।

वहीं आज जीएसटी की टीम ने इकौना कस्बे में पहुंचकर बजाज एजेंसी पर संबंधित कागजात की जांच की। इस दौरान व्यापारियों से कहा कि किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है अफवाहों में पड़कर के अपने प्रतिष्ठानों को बंद कतई न करें।

आपको बताते चलें कि पिछले 2 दिनों से श्रावस्ती जनपद में जीएसटी की छापेमारी को लेकर दुकानदारों में डर का माहौल है। वहीं जीएसटी की टीम जहां भी पहुंचती है। वहां पर व्यापारियों की भीड़ लग जाती है। साथ ही साथ लोगों को जीएसटी टीम द्वारा जागरूक करने के बावजूद भी दुकानें बंद हो जाती हैं। अगर बात करें तो आज भी जमुनहा इलाके के कई जगहों पर दुकानदारों ने अपनी दुकानों को GST की छापेमारी के संदेह को लेकर बंद रखा। जबकि सीएसटी की टीम गड़बड़ी करने वाले दुकानों पर ही पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Back to top button