ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
दिल्ली NCR

हवाई यात्रा सुरक्षा के लिहाज से बेहतर हुई भारत की रैंकिंग दुनिया के टॉप 50 देशों में बनाई जगह

नई दिल्ली। हवाई यात्रा सुरक्षा के मामले में देश की रैंकिंग बेहतर हुई है। इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन (आईसीएओ) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत टॉप 50 देशों में 48वें स्थान पर है। भारत चार साल पहले 102वीं रैंकिंग पर हुआ करता था। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
डीजीसीए अधिकारी ने कहा कि रैंकिंग में सिंगापुर शीर्ष पर है उसके बाद यूएई और दक्षिण कोरिया का स्थान है। इस सूची में चीन 49वें स्थान पर है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) प्रमुख अरुण कुमार ने शनिवार को बताया कि नियामक ने भारत की सुरक्षा रैंकिंग को बेहतर बनाने के लिए अथक परिश्रम किया है और इसके परिणाम सामने हैं।
गौरतलब है कि इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन ने पिछले महीने भारतीय विमानन क्षेत्र का सुरक्षा निरीक्षण ऑडिट पूरा कर लिया था। यह ऑडिट कानून संगठन व्यक्तिगत लाइसेंसिंग संचालन उड़ान योग्यता और हवाई अड्डा क्षेत्रों में आयोजित किया गया था। अब आईसीएओ ने रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि भारत की स्थिति पिछले कुछ सालों से काफी बेहतर हुई है।
आईसीएओ ने डीजीसीए को 85.49 फीसदी अंक दिए हैं। इसके चलते भारत 48वां स्थान हासिल करने में कामयाब रहा। आईसीएओ के अधिकारियों के मुताबिक सन 2018 में भारत का स्कोर 69.95 फीसदी था। आईसीएओ द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल (101वां स्थान) पाकिस्तान (100वां स्थान) और बांग्लादेश को 94वां स्थान मिला है। यही नहीं भारत का ईआई स्कोर चीन (49) इज़राइल (50) तुर्की (54) डेनमार्क (55) और पोलैंड (60) जैसे देशों से भी बेहतर है।

Related Articles

Back to top button