ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
दिल्ली NCR

प्रदेश की सियासत पर की चर्चा; यूथ हॉस्टल एसोसिएशन की बैठक में हुए शामिल

शिमला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करते राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर।हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शनिवार शाम नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। लेडी गवर्नर अनघा आर्लेकर भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। बैठक के दौरान राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रदेश की राजनीति पर भी चर्चा की।इससे पहले राज्यपाल ने यूथ हॉस्टल एसोसिएशन की राष्ट्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। राज्यपाल ने इस अवसर पर एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि सभी अपने-अपने राज्यों में एसोसिएशन की गतिविधियों का विस्तार करने के लिए गंभीर प्रयास करें। उन्होंने विभिन्न राज्यों में कार्यरत एसोसिएशन की इकाइयों की वार्षिक आम बैठक और राष्ट्रीय परिषद की बैठकें आयोजित करने का सुझाव दिया।राज्यपाल यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की बैठक में भाग लेते हुएसभी सदस्यों से मिलकर काम करने का आह्वानताकि इकाइयां ज्यादा सक्रिय हो सकें और उनकी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर हो पाए। उन्होंने सभी सदस्यों से मिलकर काम करने का आह्वान किया। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति से प्राप्त विभिन्न सिफारिशों और प्रस्तावों पर चर्चा की गई। परिषद द्वारा बैठक में प्रस्तावित विभिन्न मुद्दों पर महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।इससे पूर्व, अध्यक्ष यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया वैंकट नारायणन ने बैठक की कार्यसूची के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button