ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

जयपुर तेज रफ्तार बाइक ने बच्ची को रोंदा हुई मौत

जयपुर में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक ने बच्ची को रौंद दिया। हादसे में घर के बाहर खेल रही बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। लोगों ने एक्सीडेंट के बाद बाइक सवार को पकड़ लिया। शास्त्री नगर थाना पुलिस के मौके पर पहुंचने पर बाइक सवार को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को SMS हॉस्पिटल की मॉच्यूरी में रखवाया है। SHO दिलीप सिंह ने बताया कि हादसे में पेंटर कॉलोनी शास्त्री नगर निवासी निशा (3) की मौत हो गई। दोपहर करीब 1 बजे वह घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान ओवर स्पीड बाइक सवार युवकों ने खेलती बच्ची को रौंद दिया। बाइक की टक्कर से गंभीर घायल होकर वह रोड पर गिर गई। स्थानीय लोगों ने बाइक सवार युवक को पकड़ लिया। गंभीर हालत में मासूम को तुरंत कांवटिया हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसे SMS हॉस्पिटल रेफर कर दिया। SMS हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निशा की मौत हो गई। बाइक सवार को किया पुलिस के हवाले शास्त्री नगर थाना पुलिस रोड एक्सीडेंट की सूचना पर मौके पर पहुंची। लोगों ने एक्सीडेंट करने वाले बाइक सवार को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस बाइक सहित युवक को अपने साथ पकड़कर थाने ले गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि एक्सीडेंट करने वाली बाइक पर दो-तीन युवक सवार थे। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। बच्ची के शव का SMS हॉस्पिटल की मॉच्यूरी में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button