ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

Arjun Rampal का 50वां जन्मदिन, बिन ब्याहें बने पिता

अर्जुन रामपाल का आज जन्मदिन है। वह 50 वर्ष के हो गए हैं। इन दिनों वह मॉडल गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डिमेट्रेड्स को डेट कर रहे हैं, जिनसे उन्हें जुलाई 2019 में एक बेटा भी हुआ है। दोनों की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। गौरतलब है कि अर्जुन रामपाल ने पत्नी मेहर जेसिया से तलाक लेने से पहले ही गैब्रिएला डिमेट्रेड्स को डेट करना शुरू कर दिया था। इस बीच गैब्रिएला गर्भवती भी हो गई और उन्हें एक बेटा भी हुआ। इसके बाद अर्जुन रामपाल ने मेहर जेसिया से अलग होने की घोषणा की।

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डिमेट्रेड्स पहली बार आईपीएल के मैच के दौरान मिले, दोनों आफ्टर पार्टी में एक-दूसरे के साथ काफी समय बिताते नजर आए थे। दोनों पहली बार 2009 में मिले थे। खास बात यह है कि अर्जुन रामपाल अपनी पत्नी मेहर जेसिया के साथ मिलकर आफ्टर पार्टी का ऑर्गेनाइज करते थे। दोनों को कई अवसर पर साथ में देखा जाता था लेकिन अगस्त 2018 के दौरान दोनों एक साथ नजर आना बंद हो गए और अक्सर पैपराजी से भी से बचा करते थे। इसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी।

गैब्रिएला डिमेट्रेड्स के प्यार में अर्जुन रामपाल इतने दीवाने थे कि उन्होंने अपनी 20 वर्षों की शादी को अलविदा कह दिया। मई 2018 में दोनों ने अलग होने का निर्णय लिया। दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आने की पहली बार सुगबुगाहट सन 2011 में आई थी। मेहर जेसिया फेमिना मिस इंडिया रह चुकी है। वह मधु सप्रे के स्तर की मॉडल मानी जाती है। वहीं गैब्रिएला भी मॉडलिंग इंडस्ट्री से हैं। अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया को दो बेटी हैं, जिनके नाम माहिका और मायरा है। दोनों अपने पिता के भी काफी करीब हैं।

Related Articles

Back to top button