ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

दिन का पारा 2 डिग्री गिरा; रात का पारा 3 डिग्री से घटकर सामान्य पर; दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

इंदौर: दीपोत्सव पर सर्दी का आगाज कर गायब हुई ठण्ड तो लेकर उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम वैज्ञानिकों ने 10 नवम्बर के बाद तापमान में गिरावट की बात कही थी जिसे लेकर अब वैसी ही स्थिति बन रही है। शनिवार दिन में कुछ देर बादल छाए और उनते छंटने के साथ तापमान में गिरावट आई जबकि रात को भी पारा नीचे आया जिससे अब मौसम में ठण्डक घुल गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने एक-दोरात के न्यूनतम तापमान में गिरावट की बात कही है जिससे रात में हल्की ठण्ड रहेगी।मौसम के तेवर कई दिनों से ऊपर नीचे हो रहे हैं। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से 1 डिग्री कम है। इसी प्रकार रात का न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। इसके बाद शनिवार को दिन में कुछ देर बाद बादल छाए और तापमान में गिरावट आई। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। इसी तरह रात का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री घटकर 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य है। फिर भी दिन और रात के तापमान में गिरावट से मौसम ठण्डा हो गया। रात को जहां इन दिनों पंखे चल रहे थे, शनिवार रात को लोगों को बंद करना पड़ा और ऊनी वस्त्र बाहर निकल गए। दरअसल पिछले दिनों बादलों के कारण दिन और रात के समय तापमान नीचे नहीं आ पा रहा था। बादलों के जाते ही मौसम में बदलाव हुआ है। इसका सबसे ज्यादा असर मैदानी इलाकों में पड़ा है।मौसम वैज्ञानिक अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि अभी पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर में पश्चिम विक्षोभ बना हुआ है जिसके चलते इंदौर सहित मालवा निमाड़ में दिन का तापमान लगभग स्थिर रहा जबकि रात के तापमान में गिरावट से हल्की सर्दी रहेगी। फिर 17 नवम्बर से एक और पश्चिम विक्षोभ बन रहा है जिसके बाद फिर तापमान बढ़ सकता है।

Related Articles

Back to top button