ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

पांच दिन में 10 हजार क्विंटल से ज्यादा मक्का की आवक, मंडी परिसर में कम पड़ी जगह

बुरहानपुर: कृषि उपज मंडी में मक्का उपज की आवक काफी तेज हो गई है। नवंबर में पांच दिन ही मंडी खुली है। इसमें 10 हजार क्विंटल से ज्यादा मक्का मंडी पहुंचा है। हालत यह है कि मंडी में उपज तुलाई के लिए भी वाहनों की कतार लग रही है। मक्का उपज सूखाने के लिए परिसर में जगह भी कम पड़ने लगी है।रेणुका देवी कृषि उपज मंडी में दीपावली के बाद से मक्का उपज की आवक काफी ज्यादा हो गई है। आवक बढ़ने से मंडी के शेडों में बड़ी मात्रा में उपज भरी हुई है। स्थिति यह बन गई है कि व्यापारियों को सड़क पर उपज रखकर भरना पड़ रही है। मंडी के शेडों में उपज ज्यादा होने के कारण मक्का उपज की नीलामी सीधे वाहन से ही हो रही है। इस बार भी बारिश के कारण सोयाबीन फसल प्रभावित हुई है।पिछले कुछ वर्षों से यही स्थिति बन रही है। लेकिन मक्का फसल की आवक खराब मौसम के बावजूद काफी ज्यादा है। नवंबर के पांच दिन में 10 हजार 786 क्विंटल मक्का मंडी पहुंचा है। ऐसा नहीं है कि मंडी बंद होने पर खरीदी नहीं हो रही है। मंडी में छुट्टी के दिन भी उपज खरीदी चल रही है। हालांकि इस पर मंडी अफसरों का कहना है किसान उपज लेकर मंडी आ जाते हैं तो व्यापारी खरीद लेते हैं। दूसरे दिन इसकी रसीद काट कर मंडी शुल्क वसूला जाता है।

Related Articles

Back to top button