ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
खेल

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दक्षिण अफ्रीका की टीम में दो बदलाव हुए हैं। स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर चोट के कारण ये मैच नहीं खेल रहे हैं। केशव महाराज की जगह तबरेज शम्सी को मौका मिला है। मिलर की जगह हेनरिक क्लासेन आए हैं। पाकिस्तान की टीम में एक बदलाव हुआ है। फखर जमां की जगह मोहम्मद हारिस को जगह दी गई है।

ग्रुप-2 से सेमीफाइनल में दो टीमें जाएंगी, भारत और दक्षिण अफ्रीका अभी फिलहाल प्वॉइंट्स टेबल में क्रम से नंबर-1 और नंबर-2 की पोजिशन पर हैं। पाकिस्तान ने पहले तीन मैचों में से महज एक मैच जीता है। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगर वह आज हार गए तो सेमीफाइनल की दौड़ से आउट हो जाएंगे, लेकिन अगर पाकिस्तान जीत भी जाता है, तो उसे बचे हुए मैचों के रिजल्ट पर नजर बनाए रखनी होगी।

दक्षिण अफ्रीका का अगला मुकाबला नीदरलैंड से होगा और वहीं भारत को अगले मैच में जिम्बाब्वे से भिड़ना है। वहीं पाकिस्तान का आखिरी लीग मैच बांग्लादेश से होगा। पाकिस्तान को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना ही होगा। मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। पाकिस्तान को मैच से पहले फखर जमां के रूप में बड़ा झटका लग चुका है। फखर जमां टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पहले दो मैच नहीं खेल पाए थे और नीदरलैंड के खिलाफ पिछले मैच में खेलने उतरे थे, लेकिन चोट के चलते वह टी20 वर्ल्ड कप 2022 से आउट हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button