ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
बिहार

आठ शक्तिशाली IED बरामद, नक्सलियों की बड़ी साजिश विफल

झारखंड के चाईबासा में सुरक्षा बलों ने आठ शक्तिशाली आईईडी बरामद किए हैं। टोंटो पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस, सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर की साझा कार्रवाई से नागरिकों व सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की नक्सलियों की बड़ी साजिश विफल कर दी गई।चाईबासा के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि प्रत्येक आईईडी बम करीब 2-2 किलो का था। इन्हें नक्सलियों ने पुलिस टीम व नागरिकों को निशाना बनाने के इरादे से फिट किया था। आठों आईईडी बमों को मौके पर ही निष्क्रिय या नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि नक्सली सुरक्षा बलों व आम लोगों को नुकसान पहुंचाने की बड़ी साजिश रच रहे हैं। ये बम सीपीआई माओवादी के नक्सलियों ने तैयार किए थे।चाईबासा पुलिस कोबरा 209 बटालियन, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की 174वीं बटालियन ने साझा तलाशी अभियान चलाया था। इसी दौरान रेंगडा के उत्तर-पश्चिमी दिशा में पहाड़ी की तलहटी में तलाशी में श्रृंखलाबद्ध ढंग से लगाए गए आठ आईईडी बरामद कर  नष्ट किए गए।

Related Articles

Back to top button