ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

​​​​​​​सराफा बाजार में जुलूस निकालकर सिखाया सबक, गुंडा टैक्स की मांग कर व्यापारियों को धमका रहे थे

सागर: कटरबाज बदमाशों को पुलिस ने जुलूस के रूप में बाजार में घुमाया।सागर पुलिस ने कटरबाज बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी आए दिन शहर में लोगों पर कटर से हमला कर रहे थे। साथ ही सराफा व्यापारियों व उनके बच्चों से गुंडा टैक्स की मांग कर धमका रहे थे। मामले में शिकायत सामने आते ही पुलिस ने शनिवार रात कार्रवाई शुरू की और कटरबाजों की धरपकड़ की गई। रामबाग क्षेत्र से कोतवाली पुलिस ने 5 कटरबाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें सराफा बाजार क्षेत्र में लेकर पहुंची। जहां जुलूस के रूप में बाजार की गलियों में घुमाया गया। इस दौरान पुलिस ने बदमाशों को सबक सिखाया। मामले में कोतवाली पुलिस कटरबाजों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर रही है।इसके अलावा मोतीनगर थाना पुलिस ने भी करीब 5 कटरबाज गैंग के सदस्यों को पकड़ा है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। कोतवाली थाना प्रभारी मानस द्विवेदी ने बताया कि शहर में आए दिन लूटपाट व कटरबाजी की वारदात हो रही थी। वारदातों में कार्रवाई करते हुए रामबाग क्षेत्र से पांच आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी मामले दर्ज हैं। आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ की जा रही है।व्यापारियों से गुंडा टैक्स की मांग, मारते हैं कटरशहर में इस समय कटरबाज गैंग सक्रिय है। आए दिन शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से कटरबाजी की वारदातें सामने आ रही हैं। पूर्व में कई लोगों पर कटर से हमला कर बदमाशों ने घायल किया है। इसके अलावा बदमाश सराफा बाजार में व्यापारियों के बच्चों को धमकाकर गुंडा टैक्स व हफ्ता देने के लिए धमका रहे है। पुलिस का कहना है कि यदि कोई भी बदमाश गुंडा टैक्स जैसी वसूली के लिए धमकाता है तो संबंधित व्यक्ति शिकायत करें। मामले में तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button