ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
हरियाणा

लड़कियों पर कमेंट करने से रोकना पड़ा भारी;  कुकड़ांवाली-सरवरपुर के युवकों में झगड़ा

फतेहाबाद: अस्पताल लाया गया घायल युवक।हरियाणा के फतेहाबाद में शुक्रवार सुबह बस में लड़कियों पर कमेंट बाजी को लेकर युवाओं में बहस हो गई। इस बीच विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने 3 युवकों पर चाकू से वार किया। एक के सीने पर और दूसरे की गर्दन में चाकू लगने से उनको अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इस दौरान बस को भी रुकवा लिया गया। पुलिस वारदात की जांच कर रही है।अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कुकड़ांवाली गांव के ऋतिक ने बताया कि वे सभी आईटीआई में पढ़ते हैं।आज सुबह बस में सवार होकर आईटीआई जा रहे थे। सरवरपुर के तीन युवकों ने बस में सवार छात्राओं पर गलत कमेंट किया। जिस पर कुकड़ांवाली के 2 युवकों ने विरोध किया। आरोप है कि इस पर कमेंट करने वाले युवकों ने सिरसा रोड ओवरब्रिज के पास बस को रुकवा लिया।अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल युवक।इसके बाद युवकों में बहस बाजी शुरू हो गई। उसने बताया कि उक्त तीनों युवकों ने उसके 2 दोस्तों होशियार और पंकज से झगड़ना शुरू कर दिया। वह पास ही खड़ा था। इसी दौरान तीनों ने उसके दोनों दोस्तों पर चाकू चला दिए, जिससे वह भी जख्मी हो गए। उसका इस झगड़े से लेना-देना नहीं था, लेकिन उसके गले पर भी चाकू से हमला किया गया। तीनों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है

Related Articles

Back to top button