ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
दिल्ली NCR

अफसरों के दफ्तरों की बिजली सप्लाई बंद की, आर पार की लड़ाई का ऐलान, गृहमंत्री के कार्यक्रम का करेंगे विरोध

फरीदाबाद: 23 अक्टूबर तक सरकार को दिया अल्टीमेटम, इसके बाद अनिश्चित कॉलीन हड़ताल होगी।हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग कर कर्मचारियों को विभाग के रोल पर करने व उनका रुका हुआ चार माह का वेतन देने की मांग को लेकर जारी प्रदेश व्यापी निगम कर्मचारियों की टूल डाउन हड़ताल तीन दिन और बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर गुरुवार को हड़ताली कर्मचारियों ने अधिकारियों के दफ्तरों की बिजली सप्लाई भी बंद कर दी। इससे पूरा नगर निगम ठप्प हो गया।कर्मचारी नेताओं ने राज्य सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर विचार नहीं किया तो वह अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर देंगे। इसके अलावा कर्मचारियों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जन उत्थान रैली का भी विरोध करने का निर्णय लिया है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि कोई भी निगम का सफाईकर्मी रैली स्थल की साफ सफाई नहीं करेगा।मंत्री से वार्ता विफल होने के बाद बढ़ी हड़तालनगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान नरेश शास्त्री ने कहा कि कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर 19 व 20 को 2 दिन की हड़ताल का फैसला हुआ था। हड़ताल के पहले दिन शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने चंडीगढ़ में संघ के पदाधिकारियों से वार्ता की। लेकिन मंत्री का मांगो के प्रति रुख नकरात्मक था। वार्ता विफल होने के कारण हड़ताल की अवधि तीन दिन और बढ़ा दी गई है।सरकार के सामने रखी ये मांगकच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का ठेका प्रथा समाप्त करना, हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग कर कर्मचारियों को विभाग के रोल पर करने अौर उनका रुका हुआ वेतन देने, 4 हजार रुपये जोखिम भत्ता देने, फायर के कर्मचारियों को पदों पर समायोजित करना आदि मांग सरकार के सामने रखी गई। लेकिन सरकार इन पर विचार करने को तैयार नहीं है। शास्त्री ने कहा कि रोहतक में राज्य कमेठी की बैठक कर सरकार को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। 23 अक्टूबर रविवार को सभी पालिकाओं परिषदों व निगमों में झंडा बैनर लेकर सड़कों पर जुलूस निकालकर कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे।जो अधिकारी बैठे वह भी नहीं कर पाए कामवैसे तो नगर निगम में हड़ताल के कारण कोई अधिकारी दफ्तर में नहीं पहुंच पाया। पीछे के रास्ते जो अधिकारी आफिस पहुंच भी गए वह भी पूरे दिन कोई काम नहीं कर पाए। क्योंकि हड़ताली कर्मचारियाें ने आफिसों की बिजली सप्लाई बंद कर दी थी। गुरुवार को सरकार से कोई भी पत्राचार नहीं हो पाया। लाइट न होने से सरकार अथवा जिला प्रशासन कोई ईमेल तक नहीं हो सका। अधिकारी वाट्सएप के जरिए काम चला रहे थे।

Related Articles

Back to top button