ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

नहीं सुनी जाती पीड़ितों की शिकायत, 1 साल बाद भी दंपति को नहीं मिली ट्राइ साइकिल

हरदोई: हरदोई में डीएम के जनता दर्शन में सुबह 10:19 से लगभग 10:45 तक डीएम हर घर नल से संबंधित बैठक करते रहे। 10:45 के बाद डीएम अपने चैंबर में चले गए। जनता दर्शन में 5 मिनट के बाद लगभग 10:51 तक अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह आकर बैठ गए।साथ में बाबू सुनील मुंह में पान भरे वहां आकर बैठे। जनता दर्शन के दौरान किसी भी पीड़ित को साहब के पास जाकर समस्या बताने में रोक है। चपरासी पीड़ित की एप्लिकेशन लेकर उसे पढ़ता और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट या फिर बाबू को संबंधित विभाग को आगे भेजने की हिदायत देता।सही से नहीं सुनी गई लोगों की समस्याएंइस दौरान पीड़ित को न तो कुछ कहने का अधिकार न पूछने का अधिकार। इस बीच 11:20 तक 5 शिकायतें आई जो शिक्षा विभाग, भूलेख, पुलिस, विकास भवन और तहसील से जुड़ी थी। 11:23 पर पीड़ित शिवराम तहसील से संबंधित शिकायत लेकर आया। उसने बताया वहां कोई सुनवाई नहीं हुई है। उसके बाद भी अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह दोबारा उसे तहसील ही भेज दिए। अब समय था 11:24 तब डीएम साहब का चेंबर खुला। तमाम फरियादी अपनी फरियाद लेकर डीएम से मिलने लगे।इस बीच हरियावां ब्लाक के टेढ़वा गांव के दंपति मुन्नालाल पुत्र रामकिशुन अपनी पत्नी राजरानी के साथ आए। दोनो दिव्यांग हैं। मुन्ना लाल की गरीबी का ये आलम है कि अपने भाई सुरेश से 200 रुपए उधार लेकर वो डीएम के दफ्तर तक पहुंचे। 150 रुपए किराए में खर्च हो गए। 50 रुपए बचे हैं। अब उसमें वो दोपहर में कुछ खाए या वापस जाए। ये बड़ी चिंता है।1 साल पहले भी की थी शिकायतएक साल पहले भी डीएम से गुहार लगा चुके हैं। परिवार नहर किनारे पन्नी डाल कर रहता है। आज तक एक ट्राइ साइकिल तक नहीं मिली। दंपति के दो बच्चे 8 साल का अरुण और 5 साल की मोहिनी है। दंपति अपना दर्द बयां ही कर रहे थे कि तभी अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने जनसुनवाई के दौरान पत्रकारों का पीड़ित से बात करना गलत बताया। उन्होंने खबर छापने पर कार्रवाई करने को लेकर धमकाया।

Related Articles

Back to top button