ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

चोरों ने इंजीनियर के घर से 10 हजार, पटवारी के घर से चांदी के गहने चोरी किए

शाजापुर (उज्जैन): शाजापुर के शास्त्री रोड पर अज्ञात बदमाशों ने आज नगर पालिका के दो अधिकारियों के सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ये दोनों अधिकारी अपने निवास पर नहीं थे और बाहर गए हुए थे। सूने मकान देखकर बदमाशों ने ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।शहर के शास्त्री मार्ग पर नगर पालिका के क्वार्टर में सहायक यंत्री सुरेंद्र सिंह सुजोतिया और राजस्व निरीक्षक अंबाराम मालवीय के यहां बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। सुजोतिया के यहां से दस हजार रुपए चोरी और मालवीय के यहां से चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं।अभी इस मामले में केवल मालवीय ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। कोतवाली थाना प्रभारी ए के शेषा ने बताया कि चोरी के मामले में पुलिस ने शाम को एक मामला अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज किया है। नगर पालिका के एक अधिकारी अभी बाहर है, उनके आने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button