ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

कोतवाली पहुंची महिला ने लगाए गंभीर आरोप, शिक्षक ने कहा- मेरे ऊपर लगाए बेबूनियाद आरोप

दमोह: दमोह में सरकारी एक्सीलेंस मिडिल स्कूल में पढ़ाने वाली महिला शिक्षक ने शनिवार सुबह अपने एक सहकर्मी शिक्षक पर मारपीट गाली-गलौज जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला शिक्षक कोतवाली में शिकायत करने पहुंची। पुलिस ने महिला का आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी शिक्षक ने महिला शिक्षक के आरोप निराधार बताए हैं।कोतवाली में शिकायत करने पहुंची महिला शिक्षक कमलेश चौधरी ने बताया कि मध्याह्न भोजन के बाद हाथ धुलाई चल रही थी। इस दौरान मैं जन शिक्षक से बात कर रही थी, तभी स्कूल के शिक्षक शरद जैन बीच में से लात मारते हुए निकल गए। मैंने उनसे कहा कि उन्होंने लात मारी है, वह माफी मांगे, तो उन्होंने माफी मांगने की बजाय मुझे गालियां देना शुरू कर दिया। मुझे थप्पड़ भी मार दिया। स्कूल के हेड मास्टर प्रमोद कुमार जैन भी मुझे फाटक वाली मैडम करके अपमानित करते हैं। स्कूल के बच्चों को भी ऐसा सिखा रखा है।मेरे ऊपर लगाए गलत आरोप- शिक्षकआरोप झेल रहे शिक्षक शरद जैन ने कहा कि मेरे ऊपर लग रहे आरोप गलत हैं। यह बात सही है कि जन शिक्षक के साथ मैडम बात कर रही थी तभी मैं बीच में से निकला था। मैडम ने कहा कि आपने लात मारी है, तो मैंने मैडम से माफी मांगी। इसके बाद भी वो गुस्से में आ गईं और गालियां देते हुए मुझे चप्पल लेकर मारने दौड़ी। जन शिक्षक ने बीच-बचाव किया। अब मेरी झूठी शिकायत करने आई हैं।मामले की जांच कर करेंगे कार्रवाईकोतवाली टीआई विजय सिंह राजपूत ने कहा कि शिकायत की गई है। मामले की जांच करने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं महिला शिक्षक से जुड़े इस घटनाक्रम की खबर मिलने के बाद दलित संघों के नेता भी कोतवाली पहुंच चुके हैं।

Related Articles

Back to top button