ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

ग्वालियर में कलयुगी चचेरे भाई ने बहन के साथ किया रेप पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत

ग्वालियर एक कलयुगी चचेरे भाई ने अपनी बहन की मजबूरी का फायदा उठाकर उसका लंबे अरसे तक दैहिक शोषण किया और इस कलयुगी भाई ने बहन से पैसे भी ऐंठना चाहे जब बहन इस भाई की हरकतों से तंग आ गई यहां तक कि उसके शादी संबंध भी तुड़वा दिए तब युवती ने इंदरगंज थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया वहीं पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी कलयुगी भाई को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। दरअसल रामबाग कॉलोनी पारदी मोहल्ले में रहने वाली 28 साल की युवती ने शिकायत की है कि उसके पिता का कई साल पहले निधन हो गया था उसकी मां किसी तरह दूसरों के घरों में जाकर मेहनत मजदूरी करती है जबकि उसके दो भाई भी मजदूर हैं। छह महीने पहले एक दिन वह घर में अकेली थी तब उसके भाई ने आकर उसके साथ दुष्कर्म किया बाद में वह लड़की को बदनाम करने की धमकी देकर उसका शोषण करता रहा। यहां तक कि इस भाई ने दो बार उसके सगाई संबंध भी तुड़वा दिए। बाद में परेशानी युवती ने अपनी मां को आरोपी की पूरी हरकत बताई और जिसके बाद इंदरगंज थाने में पहुचकर शिकायत की वहीं पुलिस ने फरियादी पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपी चचेरे भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार आंगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button