ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

इंदौर में पदस्थ ग्वालियर के रहने वाले आरक्षक मुकेश लोधी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

इंदौर के सपना संगीता रोड स्थित यूको बैंक के गार्ड रूम में तैनात पुलिस आरक्षक मुकेश लोधी ने रविवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। साथी पुलिसकर्मियों ने सुबह उसे फंदे पर लटका पाया। बता दें मुकेश लोधी पहले विजय नगर थाने में तैनात था। डेढ़ साल पहले नाबालिग लड़कों के सट्टे से जुड़े मामले में शिकायत के बाद उसे थाने से हटा दिया गया था। उसके खिलाफ जांच चल रही थी, जिससे वह तनाव में था। इस मामले में पूर्व टीआई रविंद्र गुर्जर और दो अन्य पुलिसकर्मी भी जांच के दायरे में थे मुकेश लोधी ग्वालियर का रहने वाला था और 2013 में पुलिस में भर्ती हुआ था। परिवार में पत्नी और बच्चे हैं। दो साल पहले उसकी बहन की एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जिससे वह पहले से ही तनाव में था। पुलिस जांच में जुटी जूनी इंदौर पुलिस ने बताया कि घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। मुकेश के परिवार को सूचना दे दी गई है, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आरक्षक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button