ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सनसनीखेज आरोप, कहा- केदारनाथ से गायब हो गया 164 करोड़ का सोना

नई दिल्ली. ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वी ने एक सनसनीखेज आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि केदारनाथ मंदिर में सोना का घोटाला हुआ है. मंदिर से 228 किलो सोना (कीमत 164 करोड़ रुपए) गायब है. क्यों इस मुद्दे को नहीं उठाया जाता, क्यों इस मामले की जांच नहीं होती. दिल्ली में बन रहे केदारनाथ मंदिर से नाराज शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि केदारनाथ मंदिर में सोने का घोटाला हुआ है. वहां घोटाला करने के बाद अब दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनेगा, फिर एक और घोटाला होगा. इसके लिए कौन जिम्मेदार है. क्यों नहीं इस मामले में अब तक जांच बैठाई गई. क्यों इस मुद्दे को मीडिया नहीं उठाता. अब वे कह रहे हैं कि दिल्ली में केदारनाथ बनाएंगे, ऐसा नहीं हो सकता. शंकराचार्य ने दिल्ली में बन रहे मंदिर को लेकर पहले कहा था कि केदारनाथ धाम की गरिमा और महत्व को कम करने का कुत्सित प्रयास है. शंकराचार्य ने कहा कि मध्य हिमालय स्थित केदारनाथ बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है. इसको पुराण में हिमालय तू केदारम कहा गया है. केदारनाथ स्थित ज्योतिर्लिंग सतयुग का ज्योतिर्लिंग कहा गया है. उन्होंने कहा कि 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ धाम के अस्तित्व और महत्व को कम करने की किसी भी योजना को सफल नहीं होने दिया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button