ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

बदायूं में दो बच्चों की गला काटकर हत्या, तनाव; पुलिस ने एनकाउंटर में आरोपी को किया ढेर।

बदायूं: बदायूं के सिविल लाइंस इलाके के मंडी समिति चौकी इलाके में दो बच्चों की गला काट कर निर्मम हत्या कर दी गई. वहीं एक बच्ची घायल है. जिसके बाद जिले में तनाव का माहौल है. कई जगहों पर आगजनी की घटनाएं भी हुई है. घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर एक हाई लेवल मीटिंग की. और अपर मुख्य सचिव गृह दीपक कुमार, डीजीपी प्रशांत कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए हैं. सीएम ने अपने निर्देश में कहा की, सबसे पहले बदायूं में माहौल को शांत कराया जाए. किसी भी कीमत पर कोई भी घटना को अंजाम नहीं दे पाए. सीएम योगी के निर्देश के बाद बदायूं में घटना को अंजाम देखकर भाग रहे आरोपी नाई जावेद को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है. सीएम योगी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डीजीपी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से घटना की पूरी अपडेट ले रहे हैं, साथ ही सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. वहीं माहौल शांत कराने के निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिए गए हैं. 'पुलिस पर हमले की कोशिश के बाद आरोपी का इनकाउंटर': आईजी राकेश सिंह का कहना है कि आरोपी जावेद तलवार लेकर भाग रहा था. जिसको पुलिस ने रोकने का प्रयास किया लेकिन कहने पर भी आरोपी नहीं रुका और उसने हमले की कोशिश की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसका इनकाउंटर किया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button