ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सिवनी की सड़कों पर दौड़ाया ऑटो, नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दी अनोखी श्रद्धांजलि

सिवनी: सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ऑटो चला कर कार्यक्रम स्थल पहुंचे। विधायक दिनेश राय मुनमुन अपने बारापत्थर स्थित निवास से स्वयं ऑटो चलाकर एक कार्यक्रम स्थल राशि लेने पहुंचे। जहां पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जिला ऑटो संघ सिवनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य आतिथि के रुप में शामिल हुए।

कार्यक्रम के प्रारंभ में विधायक दिनेश राय मुनमुन ने आजाद हिंद फौज के संस्थापक एवं जय हिन्द का नारा बुलंद करने वाले नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर सादर नमन किया। इसके पश्चात संघ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने श्री राय का शाल, श्रीफल भेंटकर फूल मालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कार्यक्रम में उपस्थितों को संबोधित किया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों एवं ऑटो चालक बंधुओं की उपस्थित थी।

Related Articles

Back to top button