ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
ग्वालियर

ग्वालियर ऊर्जा मंत्री ने लाईन में लग कर खाया भंडारा लोगों ने की प्रसंशा

ग्वालियर ऊर्जा मंत्री ने लाईन में लग कर खाया भंडारा लोगों ने की प्रसंशा

GWALIOR. अपनी अलग – अलग तरह की आदतों के कारण चर्चा का विषय रहने वाले प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर आज अपने एक अलग अंदाज़ में दिखे। उन्होंने बाल्मीक जयंती के भंडारे में लगी लम्बी लाइन में खड़े होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा की और नंबर आने पर भंडारे की पूड़ी सब्जी ली।

बाल्मीकि जयंती के कार्यक्रम में हुए शामिल
दरअसल प्रद्युम्न सिंह तोमर आज अपने विधानसभा क्षेत्र में पड़ाव पर स्थित महर्षि बाल्मीकि के प्रतिमा स्थल पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे। इस कार्यक्रम में वे मुख्य अतिथि थे जबकि सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने अध्यक्षता की। उन्होंने पहले वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और फिर वाल्मीकि समाज की प्रतिभाओं और वरिष्ठ जनो का सम्मान किया।
भंडारे की लाइन में लगे
इस मौके पर आयोजन स्थल पर ही भंडारे का आयोजन भी किया गया था जिसमें लम्बी लाइन लगी थी। तोमर लाइन में जाकर पीछे लग गए और लम्बी प्रतीक्षा के बाद जब उनका नंबर आया तबभी उन्होंने भंडारे की पूड़ी और सब्जी ली और फिर सबके साथ मिलकर वहीँ खड़े खड़े उसे खाया।

Related Articles

Back to top button