ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
गुजरात

कार ने पैदल चल रहे लोगों को कुचला, 1 की मौत, 10 लोग घायल

गुजरात के जामनगर में बीती रात एक तेज रफ्तार कार के गरबा कार्यक्रम से घर लौट रहे लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। 10 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। शहर के बी-डिवीजन थाने के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि कल रात डेढ़ बजे जामनगर-लालपुर रोड पर यह हादसा हुआ।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चालक कार पर से अपना नियंत्रण खो गया होगा। इस वजह से कार पलट गई, लेकिन वह उससे निकलकर वहां से भाग निकला। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान आलू चरण (20) के रूप में हुई है। घायल लोगों में दो बच्चे भी हैं। उनके मुताबिक सभी घायलों को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे के बाहर बताई गई है। चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button