ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

भोपाल । साइबर क्राइम पुलिस ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं के साथ ठगी करने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपित कभी मंत्री के रिश्तेदार तो कभी विधानसभा का अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करते थे। ऐसे ही एक बेरोजगार युवक को वन विभाग में वनपाल बनाने का झांसा देकर आरोपितों ने 15 लाख की ठगी की थी। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू की थी।

नौकरी का झांसा देकर थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र

साइबर पुलिस के मुताबिक बिजली नगर कालोनी गोविंदपुरा निवासी 30 वर्षीय गनपत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें गनपत ने बताता कि उसका सतपुड़ा भवन के पीछे शासकीय आवास में रहने वाले अरुण मिश्रा से संपर्क था। एक दिन अरुण ने उसे बताया कि उसका एक बेटा प्रमोद मिश्रा विधानसभा में अधिकारी है। वह उससे कहकर वन विभाग में नौकरी लगवा देगा। इसके लिए 15 लाख रुपये की मांगे गए। इस पर उसने उसने नौ मई से 30 नवंबर 2022 तक प्रमोद और अरुण मिश्रा को रुपये दिए। बाद में प्रमोद मिश्रा के सगे भाई प्रकाश ने उसे वनपाल के पद का फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। आरोपित ने उसे एक आइकार्ड भी दिया।

एक और युवक को लगाया चूना

प्रशांत सिंह नाम के एक अन्य युवक से भी आरोपितों ने पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर सवा लाख रुपये हड़प लिए थे। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में एफआइआर दर्ज गई। बाद में अरुण मिश्रा के दोनों बेटे प्रकाश मिश्रा और प्रमोद मिश्रा की तलाश की तो पता चला कि दोनों रायपुर छत्तीसगढ़ में एक निजी कंपनी में काम कर रहे हैं। दोनों गिरफ्तार करने के लिए एक टीम रायपुर भेजी गई, जहां से दोनों आरोपित को गिरफ्तार किया गया। आरोपित मूलत: ग्राम सुरसार थाना रायपुर जिला रीवा के रहने वाले और निजी काम कर इसी तरह से लोगों को नौकरी के नाम पर ठगी का शिकार बनाते हैं। एसआइ सूरज रंधावा ने बताया कि आरोपितों के पिता को भी आरोपित बनाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button