ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

‘जो भी नाटक चल रहा है उसकी स्क्रिप्ट भाजपा ने लिखी है’, TMC में जारी खींचतान पर बोले अधीर रंजन

कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को दावा किया कि राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ एवं युवा नेताओं के बीच जारी ‘‘मनमुटाव” की पटकथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लिखी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आगामी दिनों में भाजपा तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी को पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर पेश कर सकती है। सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के 27वें स्थापना दिवस समारोह के बीच पार्टी के आंतरिक मतभेद सामने आए।

इसके वरिष्ठ नेताओं ने अभिषेक बनर्जी पर कटाक्ष किया जिस पर अगली पीढ़ी के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। चौधरी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘जो भी नाटक चल रहा है उसकी पटकथा भाजपा ने लिखी है… अगर किसी दिन भाजपा अभिषेक को अगले मुख्यमंत्री के रूप में पेश करने लगे तो आश्चर्यचकित न हों… यही कारण है कि ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) उनके खिलाफ चुप हो गई हैं।”

उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक 2021 में ईडी द्वारा उसके नई दिल्ली स्थित कार्यालय में लगभग नौ घंटे तक पूछताछ के बाद अचानक ‘‘कांग्रेस विरोधी” हो गए। तृणमूल कांग्रेस में विवाद तब सामने आया जब ममता बनर्जी ने पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों को उचित सम्मान देने की आवश्यकता पर जोर दिया और इस दावे से इनकार किया कि बुजुर्ग नेताओं को सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए। इसके बाद अभिषेक बनर्जी ने बढ़ती उम्र के साथ कार्य कुशलता और उत्पादकता में गिरावट का हवाला देते हुए राजनीति में सेवानिवृत्ति की आयु के बारे में बात की थी। अभिषेक बनर्जी को तृणमूल कांग्रेस की युवा ब्रिगेड का नेतृत्व करने वाला माना जाता है।

Related Articles

Back to top button