ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

समूचा मध्यप्रदेश शीतलहर की चपेट में ।

भोपाल। प्रदेश में उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाएं ठिठुरन बढ़ा रही हैं। समूचा मध्यप्रदेश शीतलहर की चपेट में है। बुधवार के बाद गुरुवार को भी सुबह कड़ाके की ठंड रही। लगातार दूसरी रात ग्वालियर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से नीचे ही रहा। बुधवार को प्रदेश के 12 शहरों बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, धार, उज्जैन, दतिया, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में कोल्ड डे रहा। हिल स्टेशन पचमढ़ी में अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बालाघाट जिले का मलाजखंड और ग्वालियर इससे भी ठंडे रहे। मलाजखंड में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और ग्वालियर में 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबलपुर में अधिकतम तापमान 2.9 डिग्री की गिरावट के साथ 22.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें, तो 6.5 डिग्री के साथ ग्वालियर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। पचमढ़ी में यह 7.6 डिग्री रहा। नौगांव (छतरपुर) में 7, राजगढ़ में 7.2, दतिया में 7.3 न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन और प्रदेश के दूसरे शहरों में न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री से नीचे रहा। सबसे ज्यादा 12.9 डिग्री नर्मदापुरम में दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन का कहना है कि 22 दिसंबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर दिखाई देने लगेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button