ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

YouTuber के खिलाफ इंदौर में दुष्कर्म का मामला दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक फेमस यू ट्यूबर के खिलाफ शादी के नाम का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी यूट्यूबर की तलाश शुरू कर दी है।

PunjabKesari

आपको बता दें कि पूरा मामला इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र का है। जहां एक युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसकी दोस्ती यू ट्यूबर रोबिन अग्रवाल से थी। उसने शादी के नाम का झांसा देकर उसके साथ गलत काम किया जब वह शादी का बोलती तो वह टाल देता था। इसी बीच रोबिन ने किसी और लड़की से सगाई कर ली जिसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। एमआईजी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर यू ट्यूबर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि रोबिन इंदौर का रहने वाला और उसके सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मिलियन फॉलोवर्स है। वह रील्स बनाने का शौकीन है। इस मामले में पहले भी पीड़िता ने थाने में शिकायत की थी तब आरोपी ने उसे मना लिया था और शादी करने की बात कही थी। अब जब रोबिन की सगाई किसी और युवती से हुई और पीड़िता को पता चला वैसे ही पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की पुलिस अब आरोपी रोबिन की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Back to top button