ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

खाना खाने होटल पहुंचा था परिवार, देखते ही देखते युवक की चली गई जान, वीडियो वायरल

इंदौर। मध्य प्रदेश में इन दिनों ठंड का कहर जारी है। पहाड़ों में हो रही बर्फवारी का असर एमपी में भी दिखाई दे रहा है। तो वहीं ठंड में हार्ट अटैक के मामलों में भी बढ़ोत्तरी हुई है। इन दिनों शोसल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक परिवार होटल में खाना खाने बैठा था। खाना टेबल पर आता है। तभी परिवार के एक शख़्स को हार्ट अटैक आता है और मौक़े पर उसकी मौत हो जाती है। वीडियो मध्य प्रदेश का बताया जा रहा।

बताया जा रहा है कि व्यक्ति को साइलेंट अटैक आता है और कुछ ही मिनट में उसकी मौत हो जाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ होटल में बैठा है और देखते ही देखते अचानक उसके सीने में दर्द होता है और वह टेबल पर ही गिर जाता है। इसके बाद परिजन उन्हें काफी देर तक उठाने का भी प्रयास करते हैं, लेकिन उनकी मौत हो जाती है।

यह पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक का नाम कैलाश पटेल है जो सतवास तहसील के ग्राम बिचकुवा का निवासी है। वह अपने परिवार के साथ इंदौर के निजी होटल में खाना खाने के लिए आए थे। इसी दौरान उन्हें साइलेंट अटैक आता है और देखते ही देखते उनकी मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button