ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

सौम्या त‍िवारी की कुशल कप्तानी में मप्र ने सुपर ओवर में बंगाल को हराया

भोपाल। राजधानी की होनहार क्रिकेटर सौम्या तिवारी की कुशल कप्तानी में मप्र ने अंडर-23 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में मप्र ने बंगाल को सुपर ओवर में पराजित किया। मप्र की इस टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत है।

नागपुर के वीसीए सिविल लाइन मैदान पर बीसीसीआई द्वारा आयोजित महिला 23 टूर्नामेंट खेला जा रहा है। मध्य प्रदेश ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 158 रन का स्कोर खड़ा किया। कनिष्क ठाकुर का बल्ला चला उन्होंने 12 चौके की मदद से 75 रन की धमाकेदार पारी खेली। इसके अलावा कप्तान सौम्या तिवारी ने भी 38 रन का योगदान दिया। सौम्या ने अपनी पारी में एक चौका दो छक्के जमाए। अनुष्का शर्मा ने 24 व सस्कृति गुप्ता ने 17 रन बनाए।

जवाब में बंगाल ने भी निधारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर158 बनाए।दोनों टीमों का स्कोर बराबर होने के बाद मुकाबला सुपर ओवर में गया। सुपर ओवर में मप्र की सूची उपाध्याय ने ओवर डाला, उनकी पहली गेंद सौम्या ने सुंदर कैच लपक कर पहला विकेट गिराया, दूसरी गेंद पर सूची ने डाली और दूसरा विकेट चटकाया। मप्र को सुपर ओवर में एक रन का टारगेट मिला, जिसे उसने आसानी से प्राप्त कर जीत दर्ज की। इसी के साथ मप्र ने नाक आउट राउण्ड के क्वालीफाई कर लिया है।

Related Articles

Back to top button