ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे क्रिकेटर हरभजन सिंह और श्रीसंत

कटड़ा : मां वैष्णो देवी के दरबार में नमन के लिए मंगलवार को क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कड़ी सुरक्षा के बीच मां वैष्णो देवी की प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष नमन कर देश की खुशहाली की कामना की है।

कटड़ा में पत्रकारों से बात करते हुए हरभजन सिंह ने कहा कि मां भगवती से आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे हैं। वहीं जम्मू में जारी लीजेंड्स लीग पर बात करते हुए सिंह ने कहा कि यह जम्मू के युवाओं के लिए क्रिकेट के हुनर को सीखने का एक सुनहरा अवसर है।

उन्होंने वर्ल्ड कप में भारत की हार पर कहा कि वह दिन टीम के लिए शुभ नहीं था। इससे पहले क्रिकेटर श्रीसंथ ने भी सह परिवार मां भगवती के दरबार में हाजिरी लगाते हुए नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

बता दें कि दिग्गज क्रिकेटर श्री संत तथा राहुल शर्मा मंगलवार तड़के आधार शिविर कटरा पहुंचे और वहां से हेलीकॉप्टर में समझ कर मां वैष्णो देवी के दिव्य दर्शनों को लेकर भवन की ओर रवाना हुए तो वही दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह मां वैष्णो देवी के नए ताराकोट मार्ग से कार में सवार होकर भवन के लिए रवाना हुए और तीनों दिग्गज क्रिकेटर मां वैष्णो के दिव्य दर्शन करने के उपरांत बाद दोपहर आधार शिविर कटरा वापस आकर जम्मू के लिए रवाना हो गए।

इसी बीच   हरभजन सिंह, श्रीसंत तथा राहुल शर्मा ने बताया कि कई सालों के अपराध जम्मू में क्रिकेट खेलना बहुत ही आनंदमय रहा है।  इन दिग्गज क्रिकेटरों ने कहा कि उम्मीद है कि आने वाले समय में एक बार फिर जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय मैच होंगे जिसकी वह कामना कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button