ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
धार्मिक

घर की इस दिशा में लगाएं सिरफल का पेड़, मां लक्ष्मी होंगी बहुत प्रसन्न

इंदौर। हिंदू धर्म में पेड़-पौधों की पूजा की जाती है। पेड़-पौधों को पूजने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता आती है, जिससे जीवन में आनी वाली परेशानियां दूर हो जाती हैं। सिरफल का पेड़ घर में लगाने के लिए शुभ माना जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। सिरफल का फल माता लक्ष्मी को बेहद पसंद है। उनको यह फल चढ़ाने पर वह बहुत प्रसन्न हो जाती हैं।

ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी ने बताया है कि सिरफल का पेड़ घर में किस दिशा में लगाया जाना चाहिए।

घर की उत्तर-पूर्व दिशा में सिरफल का पेड़ लगाएं

वास्तु शास्त्र के हिसाब से सिरफल का पेड़ घर की उत्तर-पूर्व दिशा में लगाया जाना चाहिए। उत्तर-पूर्व की दिशा में लगाने पर यह घर में सकारात्मकता का संचार करता है। इस दिशा को ईशान कोण दिशा भी कहते हैं। अगर आप ईशान कोण दिशा में सिरफल का पेड़ लगाएंगे तो कुबेर देवता, मां लक्ष्मी और भगवान गणेश बेहद खुश हो जाएंगे।

मां लक्ष्मी को चढ़ाएं सिरफल

माता लक्ष्मी (मां लक्ष्मी मंत्र) को सिरफल बहुत पसंद हैं। ऐसा माना जाता है कि जो कोई भी उनको सिरफल चढ़ाता है, वह उससे बहुत प्रसन्न हो जाती हैं। उनकी कृपा से कर्ज से जुड़ी समस्याएं दूर जाती है।

Related Articles

Back to top button