ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

दिल्ली से यूपी तक होती रही चेकिंग, औरैया में पकड़ा गया, हत्या का आरोप

औरैया: दिल्ली से महिला का शव लेकर उसका पति औरैया तक पहुंच गया।दिल्ली से एक युवक पत्नी की मौत के बाद उसे चुपचाप औरैया तक ले आया। दिल्ली और यूपी पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग शुरू की इसके बाद भी युवक कार से शव लेकर औरैया तक पहुंच गया। अछल्दा थाने के पास चेकिंग में वह पकड़ा गया।सूचना पर दिल्ली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और युवक और महिला के शव को लेकर दिल्ली चली गई। महिला के मायके वालों ने युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। दिल्ली में महिला की मौत के बाद मकान मालिक ने रात में पुलिस को सूचना दी थी।दिल्ली से महिला का शव लेकर उसका पति औरैया तक पहुंच गया।मकान मालिक और मोहल्ले वालों ने दी सूचनाअछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम गुनोली का रहने वाला भूरे अपनी पत्नी मुस्कान बानो के साथ दिल्ली में रहता था। वहां रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। बीती रात मुस्कान बानो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस पर भूरे एक प्राइवेट कार से शव लेकर गांव के लिए निकल आया। मकान मालिक और मोहल्ले के लोगों ने शव कार में रखते देखकर दिल्ली पुलिस को सूचना दे दी।दिल्ली से महिला का शव लेकर उसका पति औरैया तक पहुंच गया।पुलिस ने युवक को हिरासत में लियासूचना पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने युवक का दिल्ली से पीछा करना शुरू कर दिया। इसके अलावा यूपी पुलिस को भी सूचना दे दी। सभी जिलों में चेकिंग चलती रही, लेकिन पति कार में शव लेकर सभी जिले पार कर आया। अछल्दा में चेकिंग के दौरान वह पकड़ा गया। सूचना पर दिल्ली पुलिस भी आ गई। दिल्ली पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और शव लेकर दिल्ली रवाना हो गई।महिला के माता-पिता की हो चुकी है मौतमहिला के मायके वालों को जब सूचना मिली तो वह लोग भी अछल्दा थाने पहुंच गये। मृतक के बाबा नूर मोहम्मद और दादी मुन्नी देवी निवासी ग्राम बिरिया थाना फफूंद ने बताया कि मृतक की 17 माह पहले 20 जून 2021 को शादी हुई थी। मृतक के माता और पिता का पहले ही स्वर्गवास हो चुका है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में मेरी लड़की को उसके पति भूरे ने मार दिया है और उसका शव लेकर वह दिल्ली से भाग आया था। अछल्दा थाना पुलिस का कहना है कि मामला दिल्ली का है, वहीं पर जांच होगी।

Related Articles

Back to top button