ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

दादी इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर बोले BJP सांसद वरूण गांधी- सही मायने में इंदिरा गांधी ‘देश की मां’ हैं

नई दिल्ली/ लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद वरूण गांधी ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री व अपनी दादी इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया और कहा कि सही मायने में वह ‘देश की मां’ हैं। वरूण ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अप्रतिम साहस एवं संघर्ष की प्रतीक और लोकतांत्रिक समाजवाद की प्रणेता रहीं मेरी दादी स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी को उनके बलिदान दिवस पर शत शत नमन।”

उन्होंने कहा, ‘‘आपमें कठोर फैसले लेने के दृढ़निश्चय के साथ साथ मातृत्व तथा एक बेहद सरल और सौम्य कोमलता भी थी। आप सही मायने में ‘देश की मां’ हैं।” वरूण ने इस पोस्ट के साथ ही इंदिरा गांधी के साथ अपने बचपन की एक तस्वीर भी साझा की। इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर, 1917 को प्रयागराज में हुआ था। वह जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक प्रधानमंत्री रहीं। इसके बाद 1980 में वह फिर से प्रधानमंत्री बनीं। 31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा गांधी के अंगरक्षकों ने उनकी हत्या कर दी थी।

इंदिरा गांधी के दो पुत्र थे- संजय गांधी और राजीव गांधी। संजय गांधी की एक विमान हादसे में मृत्यु हो गई थी, जबकि राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। वरुण गांधी इंदिरा गांधी के पौत्र और दिवंगत संजय गांधी के पुत्र हैं। वरूण की मां मेनका गांधी सुलतानपुर लोकसभा सीट से भाजपा की वरिष्ठ सांसद हैं और वह केंद्र सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं

Related Articles

Back to top button