ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

‘कबाड़ से जुगाड़’ के नाम पर ‘बापू’ का भद्दा मजाक, ऑफिस के बाहर खड़ी कर दी गांधी की मूर्ति

उत्तर प्रदेश। मेरठ में एक ऑफिस के बाहर ‘कबाड़ से जुगाड़’ के नाम पर 1.25 लाख का कबाड़ खड़ा करके निगम निगम ने इसे बापू की प्रतिमा बना दी। भुतिहा चरित्र की तरह दिखने वाला यह स्टेच्यू संसार भर में पूज्यनीय अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की गरिमा और सम्मान से साथ भद्दा मजाक है। दरअसल, नगर निगम ने शासन से वाहवाही लूटने के लिए जल्दबाजी में कबाड़ से बनी बापू की मूर्ति में उनकी शक्ल ही बिगाड़ दी।

बता दें कि दो अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के मेरठ में गांधी जयंती को कबाड़ से जुगाड़ कर बनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति को फजीहत के बाद सोमवार को नौकरसाहों को कमिश्नरी चौराहे से हटाना पड़ा। मूर्ति देखने के बाद लोगों ने इसे बापू का अपमान बताया था। इसके बाद नगर निगम के अफसरों ने आनन फानन में मूर्ति को हटाया और शानदार तरीके से बनवा कर दूसरी जगह स्थापित करने की बात कही।

Related Articles

Back to top button