ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

जनपद पंचायत अध्यक्ष ने फांसी लगाकर कर की आत्महत्या, कारण अज्ञात।

बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जिले के खकनार जनपद पंचायत अध्यक्ष पूजा दादू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और बीजेपी जिलाध्यक्ष मनोज लधवे मौके पर पहुंचे। मृतका दिवंगत विधायक राजेंद्र दादू की छोटी बेटी और मंडी बोर्ड की उपाध्यक्ष मंजू दादू की छोटी बहन थी। बीजेपी जिला अध्यक्ष मनोज लधवे ने मौत की पुष्टि की है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जनपद पंचायत अध्यक्ष द्वारा फांसी लगाने की चर्चा पूरे जनपद क्षेत्र में है। हर कोई इस घटना से स्तब्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button