ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

चुनाव तक बिजली बिल भरने का झंझट खत्म, सरकार ने उपभोक्ताओं को दी बड़ी राहत

जावरा। नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने 1 किलोवाट वाले उपभोक्ताओं के बिजली के पुराने बिलों की बकाया राशि को स्थगित करने की घोषणा कर दी है। सितंबर माह से उपभोक्ताओं को जो बिल दिए जा रहे है वो उसी माह के दिए जा रहे है। यही कारण है कि उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

इधर त्योहार शुरू हो गए है और बकाया राशि जमा न कर पाने के कारण विद्युत कनेक्शन काटने की जो कार्रवाई होती थी वो भी स्थगित हो जाएगी। उपभोक्ताओं को कम से कम उन्हें तीन महीने बकाया राशि जमा नहीं करना है। इधर बिजली अधिकारियों की माने तो बकाया राशि सिर्फ स्थगित हुई है माफ नहीं। इसे लेकर शासन के आदेश का इंतजार है।

20 हजार से अधिक हैं उपभोक्ता

नगर में बिजली कंपनी के घरेलू और गैर घरेलू मिलाकर 20 हजार से अधिक उपभोक्ता है। इनमें से 1 किलोवाट तक वाले घरेलू उपभोक्ता करीब 15 हजार के आसपास है। प्रतिमाह ढाई करोड़ रुपये के आसपास की राशि उपभोक्ताओं से बिजली कंपनी वसूलती है। सरकार की घोषणा के बाद करीब 4400 उपभोक्ताओं के बकाया राशि स्थगित हो गई है, जिनसे बिजली कंपनी को करीब 1.20 करोड़ रूपए वसूलना था।

राशि स्थगित होने के साथ ही इस पर लगने वाली पेनल्टी भी स्थगित हो गई है। यानी अब जब भी सरकार के वसूली के आदेश आते है तो उपभोक्ताओं को सिर्फ बकाया राशि ही जमा कराना होगी। कुछ उपभोक्ता सितंबर में बिल की राशि कम मिलने को लेकर बकाया राशि माफ समझ रहे है। इसे लेकर बिजली कंपनी ने स्पष्ट किया है कि बिलों की बकाया राशि माफ नहीं की गई है, सिर्फ सरकार के आगामी आदेश तक स्थगित की गई है।

आनलाइन मैसेज कम राशि के

ऊर्जा विभाग के निर्देश पर बिजली कंपनी बिलों के जो मैसेज उपभोक्ता को भेज रही है, उसमें सिर्फ अगस्त माह की रीडिंग अनुसार ही राशि जमा करने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन मैसेज के साथ दी गई लिंक में डेमो बिल में बकाया राशि जुड़कर बता रखी है। ये छूट सिर्फ 1 किलोवाट वाले घरेलू उपभोक्ताओं के लिए है, इससे अधिक वाट या कमर्शियल उपभोक्ता को पूरी राशि जमा कराना होगी। जो उपभोक्ता पूरी राशि जमा कराना चाहे वह आनलाइन जमा करा सकता है।

बिल स्थगित हुए है, माफ नहीं

बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि विभाग से 1 किलोवाट तक के घरेलू उपभोक्ताओं के 31 जुलाई 2023 तक के बकाया बिजली बिल स्थगित करने के आदेश मिले है। आदेश में बिजली बिल माफी को लेकर कोई जिक्र नहीं है। फिलहाल जो आदेश है उसके मुताबिक बिजली के बिल माफ नहीं स्थगित हुए है।

Related Articles

Back to top button