ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

IAS अधिकारी टीना डाबी के घर गूंजी किलकारियां, दिया अपने पहले बच्चे को जन्म

जयपुर: 2015 में आईएएस परीक्षा में टॉप करने वाली टीना डाबी शुक्रवार कोअपने पहले बच्चे को जन्म दिया। टीना ने अपने पति और साथी आईएएस अधिकारी प्रदीप गवांडे के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। दोनों की पिछले साल 22 अप्रैल को उनकी शादी हुई थी।

2016 राजस्थान कैडर की अधिकारी टीना डाबी आखिरी बार जैसलमेर में जिला मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात थीं। 14 जुलाई को उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में घोषणा की कि वह काम से छुट्टी ले रही हैं। वह पहले राजस्थान सरकार में वित्त (कर) के संयुक्त सचिव के रूप में जयपुर में तैनात थीं। 2015 में टीना डाबी प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में टॉप करने वाली दलित समुदाय की पहली व्यक्ति बनीं।

बता दें कि टीना की पहली शादी उनके बैचमेट अतहर आमिर खान के साथ हुई थी जिसके बाद यह शादी ज्यादा दिनों तक सफल नहीं रही और  उन्होंने अतहर से तलाक ले लिया और 2013 बैच के आईएएस अधिकारी प्रदीप गवांडे से शादी कर ली। उन्होंने बीआर अंबेडकर की तस्वीर के सामने परिणय सूत्र में बंधे।

 आईएएस अधिकारी प्रदीप गवांडे महाराष्ट्र के लातूर के रहने वाले हैं। उन्होंने औरंगाबाद के घाटी अस्पताल से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने 2013 में यूपीएससी क्लियर किया और अब राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।

Related Articles

Back to top button