ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
राजस्थान

खेलते-खेलते नाडी में डूबकर भाई-बहन सहित तीन की मौत

अजमेर के पीपरोली धाकड़ान गांव के पास बागरियों की ढाणी में दर्दनाक हादसा हो गया। पानी की नाडी में डूबने से भाई बहन सहित तीन बच्चों की मौत हो गई। बच्चे खेलते-खेलते पानी के पास पहुंच गए और डूब गए।बागरियों की ढाणी निवासी मोदी पुत्र सुरेश बागरिया, किस्मत पुत्री सुरेश बागरिया और राजेंद्र पुत्र शिवलाल बागरिया स्कूल से आने के बाद ढ़ाणी के पास में ही चारागाह में बनी नाडी की पाल पर खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चे डूब गए। हादसे की सूचना के बाद सरवाड़ पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को नाड़ी से बाहर निकलवाया।घटनास्थल से गुजर रहे एक युवक को पानी के उपर इनके शव दिखाई दिए। जिसके बाद ग्रामीण को सूचना मिली। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सरवाड़ थाना प्रभारी सूर्यभान सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों बच्चों के शवों को ग्रामीणों की मदद से नाड़ी से बाहर निकलवाया। जिसके बाद सरवाड़ पुलिस तीनों शवों को लेकर राजकीय अस्पताल के पहुंची, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Related Articles

Back to top button