ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

एक समय पर दो कार्यक्रम, नहीं पहुंचे 80 कर्मचारी का काटा तीन दिन का वेतन

जबलपुर, । स्वतंत्रता दिवस पर एक ही समय पर दो कार्यक्रम आयोजित किए जाने और उसमें एक कार्यक्रम में कर्मचारियों के न पहुंचने पर 80 कर्मचारियों का तीन-तीन दिन का वेतन काटने के मामला तूल पकड़ता जा रहा है। निगमायुक्त के इस निर्णय के विरोध में निगम के कर्मचारी लामबंद हो गए हैं। तकनीकी कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ ने नगर निगम प्रशासन को ये चेतावनी भी दे दी है कि यदि सभी 80 कर्मचारियों के वेतन वापसी का आदेश नहीं दिया जाता तो कर्मचारी कामबंद हड़ताल पर चले जाएंगे।

अनुशासनहीनता मान निगमायुक्त स्वप्निल वानखडे ने दिया निर्देश

नगर निगम तकनीकी कर्मचारी संघ के संयोजक राम दुबे, मध्यप्रदेश नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रांतीय संगठन सचिव कपिल दुबे, योगेंद्र दुबे ने जारी बयान में बताया कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय महापर्व समस्त भारत वासियों द्वारा अपने संपूर्ण परिवार के साथ हर्षोल्लाह के साथ मनाया जाता है। नगर निगम मुख्यालय में भी झंडा वंदन कार्यक्रम मनाया गया जिसमें सभी कर्मचारी उपस्थिति रहे। फिर 15 अगस्त को ही शाम छह बजे महापौर के सानिध्य में आजादी के अमृत महोत्सव पर भारतीय सेना को जानिए कार्यक्रम आयोजित किया और 6:30 बजे भंवरताल के कल्चरल स्ट्रीट पर नगर निगम द्वारा विजय पर्व आयोजित किया गया, जिसमें निगमायुक्त द्वारा नगर निगम के कर्मचारी, अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई। इन दोनों कार्यक्रमों के चक्कर में 80 कर्मचारी विजय पर्व कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए तो इसे अनुशासन हीनता मानते हुए निगमायुक्त स्वप्निल वानखडे के निर्देश पर सभी 80 कर्मचारियों को तीन-तीन दिन का वेतन काट लिया गया।

वेतन वापसी की मांग

संघ के राकेश समुंद्रे, मुकेश रजक, हरनारायण पटेल, बसंत पटेल आदि ने निगमायुक्त से कर्मचारियों को वेतन वापस किए जाने के आदेश जारी करने की मांग की है। ये चेतावनी भी दी है कि तीन दिनों के अंदर समस्त अधिकारियों कर्मचारी का वेतन वापसी का आदेश नहीं हुए तो कर्मचारी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Related Articles

Back to top button