ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

25 अवैध पिस्टल व कट्टे जब्त दो गिरफ्तार पिस्टल बनाने की सामग्री भी जब्त

खरगोन। खरगोन जिले की गोगांवा पुलिस ने अवैध हथियार बनाकर सप्लाय करने वाले दो आरोपितों सतनामसिंह एवं अंतरसिंह निवासी सिगनुर थाना गोगांवा को गिरफ्तार किया है। दोनों की तलाशी लेने पर इनके पास से 25 अवैध पिस्टल तथा कट्टे मिले। उक्त पिस्टल रखने के संबंध में दोनों के पास लाइसेंस व दस्तावेज नहीं थे। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोगों के बीच हाथ से बनी अवैध पिस्टल एवं कारतूस की खरीद-फरोख्त होने वाली है।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची। पुलिस को देखकर दोनों आरोपित भागने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा। थाने लाकर पूछताछ करने पर आरोपितों ने अवैध पिस्टल ग्राम सिगनुर में स्वयं द्वारा बनाकर बेचने के लिए लेकर आना बताया।

दमोह का आरोपित भी गिरफ्तार, दो रिवाल्वर, तीन पिस्टल, 25 कट्टे जब्त

इधर धार जिले की कुक्षी थाना पुलिस ने एक आरोपित से दो रिवाल्वर, तीन पिस्टल, 25 कट्टे व 30 राउंड जब्त किए गए हैं। इन हथियारों की कीमत पांच लाख 15 हजार रुपये बताई जा रही है। इस बारे में जानकारी पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने पत्रकार वार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीमों ने आंबेडकर चौराहे पर संदेही 20 वर्षीय सुदीप अहिरवार निवासी पथरिया (दमोह) को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपित सुदीप के पास से उक्त हथियार जब्त किए हैं।

आरोपित सुदीप आसपास के इलाके में ऐसे लोगों की तलाश करता, जिन्हें हथियारों की जरूरत है। उनसे दोस्ती कर ग्राहक बनाता और जब सही ग्राहक मिल जाता तो उसको हथियारों की फोटो दिखाकर सौदा तय करता था। आरोपित कम कीमत में हथियार बेचता था।

Related Articles

Back to top button