ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

भटचौरा गोठान में तीन मवेशियों की हुई मौत बरसात में बचने नहीं की गई व्यवस्था

मस्तूरी। जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत भटचौरा के गोठान में पंचायत प्रतिनिधियों और सचिव की उदासीनता की वजह से फिर तीन मवेशियों की मौत हो गई है।

भटचौरा में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांछी योजना गोठान में खुले आसमान के नीचे मवेशियों को रखा गया था, यही वजह है कि लगातार तीन दिन से हो रही बारिश के कारण गोठान के अंदर तीन मवेशियों की मौत हो ग। गोठन के अंदर मवेशियों की मौत की सूचना के बाद देखरेख करने वाले युवकों ने मवेशियों क शव को गोठान के बाहर फेंक दिया तो वहीं मौके पर एक मवेशी का शव गोठान के अंदर पानी में पड़े हुआ है।

एक तरफ राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम छत्तीसगढ को समृद्ध बनाने प्रयास कर रही है। लेकिन धरातल में पंचायत प्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण योजना सिर्फ कागजों में दिखाई दे रही है। घटना के बारे में जब ग्रामीणों से जानकारी ली गई तो, उन्होंने बताया कि गौठान में समिति बनी हुई है, लेकिन कोई ध्यान नहीं देता है, इसलिए गांव के ही लोग मवेशियों की देखरेख़ करते हैं। गोठान में मवेशियों की देखरेख के लिए बच्चों को भेज देते हैं जो गौठान समिति और पंचायत की उदासीनता को दर्शाता है।

जांच के दिए गए आदेश: एसडीएम

एसडीएम बजरंग वर्मा मीडिया से गोठान में मवेशियों की मौत की जानकारी मिली है, जांच के आदेश पटवारी को दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

मस्तूरी क्षेत्र में घटना की पुनरावृित्त

सोन लोहर्सी में इस ्प्रकार की घटना पूर्व में हो चुकी है। चारा-पानी के अभाव में बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत हो गई थी। इसी प्रकार से तखतपुर विधानसभा के गांव में चारा पानी के अभाव में मवेशियों की मौत हो चुकी है। घटना होने के बाद भी इस प्रकार की उदासीनता बरती जा रही है। इससे शासन की महत्वकाक्षी योजना पर प्रश्न चिन्ह है।

Related Articles

Back to top button