ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

मंडलायुक्त श्रीमती रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में,आगरा शहर के मुख्य मार्गों पर अनाधिकृत, अवैध अतिक्रमण, अनाधिकृत वेंडर्स, इंट्रीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट, सेफ सिटी तथा अवैध कॉलोनियों के निर्माणकार्यों पर प्रभावी रोक लगाने हेतु बैठक संपन्न।

आगरा: नगर निगम,एडीए,यातायात पुलिस की संयुक्त टीमें गठित कर शहर को अवैध अतिक्रमण,पार्किंग तथा सड़कों को अवैध वेंडर्स फ्री बनाने के दिए कड़े निर्देश, सर्व प्रथम मुख्य मार्ग व चौराहे होंगे अतिक्रमण मुक्त, हर 15 दिन पर होगी समीक्षा* *मुख्यमंत्री जी की मंशानुरूप सेफ सिटी बनाने हेतु होगी प्रभावी कार्यवाही, सीसीटीवी की सक्रियता व पिंक बूथ की होगी स्थापना, पार्किंग एरिया को रेड मार्क से चिन्हित करने रेट सूची लगाने, टूरिस्ट फैसिलिटेसन सेंटर स्थापित करने को किया निर्देशित* *मंडलायुक्त महोदया ने जल निगम को लगाई फटकार, अपूर्ण कार्य, खुदी सड़कों तथा गुणवत्तापूर्ण कार्य न करने पर जताई नाराजगी, कार्यशैली में सुधार के दिए निर्देश नहीं तो होगी एफआईआर* *बैठक में सिविल एयरपोर्ट की प्रगति की ली जानकारी, विभिन्न विभागों के क्लियरेंस संबंधी कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने के खेरिया एयरपोर्ट डायरेक्टर को दिए निर्देश* आगरा.02.08.2023.आज मंडलायुक्त महोदया श्रीमती रितु माहेश्वरी जी की अध्यक्षता में मंडलायुक्त सभागार में अनधिकृत तथा अवैध अतिक्रमण,पार्किंग,अवैध वैडिंग, सेफ सिटी, अनियमित व अवैध कॉलोनी निर्माण, ट्रैफिक व्यवस्था जैसे विभिन्न विषयों पर बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम मंडलायुक्त महोदया ने ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा की, उन्होंने स्मार्ट सिटी कार्यालय में लगे इंटीग्रेटेड सीसीटीवी सिस्टम में किए गए चालानों की जानकारी ली तथा कार्य से असंतुष्टि जताई उन्होंने कहा कि 778 कैमरों में 218 अंडर मेंटीनेंस है,15 से 20 प्रतिशत चालान ही जनरेट होते हैं जबकि इस पर 250 करोड़ की राशि खर्च की गई है, चालान परंपरागत श्रेणी में ही किए जा रहे, सिस्टम के सारे फीचर प्रयोग में नहीं लिए जा रहे, मंडलायुक्त महोदया ने चौराहों के सिग्नल सिस्टम की टाइमिंग सही करने के निर्देश दिए, बैठक में पूरे शहर में अवैध अतिक्रमण, फूटपाथ पर अनधिकृत वेंडर्स, बेतरतीब पार्किंग व्यवस्था व होर्डिंग पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा जिलाधिकारी को नगर निगम, एडीए तथा ट्रैफिक पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीमें बनाकर सर्व प्रथम प्रमुख मार्गों व चौराहों को अतिक्रमण मुक्त कराने, अवैध वेंडर्स, दुकानों के आगे रेड मार्क लगाने, पार्किंग एरिया को रेड मार्क से चिन्हित कर दर सूची लगाने की प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए, उन्होंने बताया कि कृत कार्यवाही की प्रत्येक 15 दिन पर समीक्षा की जाएगी तथा संबंधित की जिम्मेदारी तय होगी। मंडलायुक्त महोदया ने टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर स्थापित करने तथा शहर के दर्शनीय स्थल, ऐतिहासिक इमारतों के बारे में जानकारी देने हेतु ऑडियो वीडियो म्यूजियम बनाने के निर्देश दिए, मंडलायुक्त महोदया ने शहर के एंट्री व एग्जिट प्वाइंट, प्रमुख मार्ग तथा चौराहों को अवैध अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिए। बैठक में जल निगम द्वारा कराए गए कार्यों पर कड़ी फटकार लगाते हुए उन्होंने कहा कि आपने आधे शहर को बरबाद कर के रखा है, आगे कार्यशैली में सुधार लाएं नही तो आपके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी, मंडलायुक्त महोदय ने जल निगम, लोकनिर्माण विभाग तथा नगर निगम द्वारा बनाई जा रही सड़कों तथा मरम्मत के कार्यों को गुणवत्तापूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल, पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिन्दर सिंह, नगरायुक्त श्री अंकित खंडेलवाल, एडीए उपाध्यक्ष श्री चर्चित गौड़, पुलिस उपायुक्त यातायात श्री अरुन चंद, मुख्य अभियंता लोकनिर्माण विभाग, जल निगम सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button