ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

MLA मकवाना ने CM से विरुपाक्ष महादेव मंदिर पर की चर्चा शिवराज बोले- प्रमुखता से करेंगे सुंदरीकरण

रतलाम। किसानों की कई समस्याओं को देखते हुए विधायक दिलीप मकवाना ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीण विधानसभा का प्रतिनिधि मंडल भी साथ रहा। विधायक ने सीएम को किसानों की समस्याओं से अवगत कराने के साथ उंडवा नाले पर बिस्ती घाट निर्माण और विरुपाक्ष महादेव के सुंदरीकरण पर चर्चा की।

सीएम ने आश्वस्त किया कि किसानों से जुड़ी सभी समस्याओं को प्रमुखता से निराकरण किया जाएगा और विरुपाक्ष लोक का भी सुंदरीकरण कराया जाएगा। विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि बिजली कंपनी ने किसानों के साथ मनमानी करने के साथ अत्याचार किया जा रहा है और गलत तरीके से प्रकरण बनाए जा रहे हैं। इस कारण से किसान परेशान हैं। प्याज की फसल आने के दौरान भाव में कमी के चलते किसान प्याज संग्रहित करके रखते हैं, इसके लिए उन्हें पंखे चलाने पड़ते हैं। इस पर बिजली कंपनी किसानों पर मनमाने तरीके से कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button