ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ की बहन ने थामा बीजेपी का हाथ

 खरगोन। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस से पूर्व मंत्री रहीं विजयलक्ष्मी साधौ की बहन प्रमिला साधौ शुक्रवार को बीजेपी में शामिल हो गई। शुक्रवार को उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। विजयलक्ष्मी साधौ और प्रमिला साधौ के पिता भी कांग्रेस के बड़े नेता रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए शुक्रवार को खरगोन पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने रोड शो भी किया। उनके साथ मुख्यमंत्री व बीजेपी के अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button