ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

अजित पवार ने नाराजगी से किया इनकार कहा – पार्टी के फैसले से खुश हूं

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार ने पार्टी के 25वें स्थापना दिवस के मौरे पर सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को एनसीपी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने का एलान किया। इसे महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ कदम माना जा रहा है। इस घोषणा के बाद अजित पवार जिस तरह से मीडिया से बिना बात किए जल्दबाजी में चले गए, उससे उनकी नाराजगी के कयास लगाये जा रहे थे। अब अजित पवार ने खुद मीडिया के सामने आकर इस फैसले पर खुशी जताई है।

प्रदेश अध्यक्ष की सफाई

अजित पवार को लेकर उठे सवालों पर एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने भी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि अजित पवार की नाराजगी का सवाल ही नहीं उठता क्योंकि जो भी फैसला लिया गया वह उनकी (अजित पवार) की उपस्थिति में लिया गया। उन्होंने कहा कि अजित पवार के पास पहले से ही बड़ी जिम्मेदारी है वह विपक्ष के नेता हैं। ऐसे में उनकी नाराजगी का सवाल ही नहीं उठता।

इस फैसले के मायने

  • इस फैसले से साफ है कि शरद पवार ने अपनी बेटी सुप्रिया सुले को राष्ट्रीय राजनीति में आगे बढ़ने का मौका दिया है। वहीं भतीजे अजित पवार को महाराष्ट्र की राजनीति तक सीमित कर दिया है।
  • ये अजित पवार के लिए भी एक संदेश है कि पार्टी में उनकी मनमानी नहीं चलेगी। अजित पवार कई बार बिना पार्टी की सहमति के, पाला बदलने के फैसले ले चुके हैं।
  • वैसे इस बात का भी खतरा है कि अजित पवार का खेमा, पार्टी से नाराज होकर अलग हो सकता है। अब बीजेपी के लिए इस पार्टी को तोड़ना ज्यादा आसान हो सकता है। लेकिन ये इस बात पर निर्भर करता है कि पार्टी के कितने विधायक अजित पवार के साथ हैं और कितने सुप्रिया सुले के साथ। वैसे, जब तक शरद पवार हैं, पार्टी में फूट की संभावना कम ही नजर आती है।
  • माना जा रहा है कि पार्टी में दो खेमे बन चुके हैं। एक गुट बीजेपी के साथ, तो दूसरा कांग्रेस-शिवसेना के साथ जाने की बात करता है। ऐसे में दो कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर शरद ने दोनों खेमों को संतुष्ट करने की कोशिश की है।
  • एनसीपी नेता छगन भुजबल ने कहा है कि कार्यकारी अध्यक्ष के ऐलान के साथ ही चुनाव का काम और लोकसभा-राज्यसभा का काम बांट दिया जाएगा। ऐसे में हो सकता है कि 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह फैसला लिया गया हो।

Related Articles

Back to top button