ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

मालगाड़ी पर लदे कोयले में लगी आग मुड़वारा स्टेशन में दमकल ने बुझाया

कटनी। कटनी के एनकेजे की ओर से आकर बीना की तरफ जा रही एक मालगाड़ी से धुआं उठता देखकर उसे मुड़वारा स्टेशन में राेका गया। रेलवे के अधिकारियों ने नगर निगम के फायर ब्रिगेड को सूचना दी और बोगी में लदे कोयले में लगी आग को बुझाया गया।

बीना की ओर जा रही थी मालगाड़ी

जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह 10 बजे के लगभग एक कोयला लदी मालगाड़ी बिलासपुर रेलखंड से एनकेजे होते हुए मुड़वारा स्टेशन होकर बीना की ओर जा रही थी। मुड़वारा स्टेशन से गुजरते समय रेलवे के कर्मचारियों ने मालगाड़ी के एक डिब्बे से धुआं उठता देखा और कंट्रोलर को सूचना दी गई। इसके साथ ही रेलवे के अधिकारियों ने गाड़ी को मुड़वारा स्टेशन में रोककर नगर निगम की फायर ब्रिगेड काे सूचना दी गई।

आग बुझाने के बाद मालगाड़ी रवाना की गई

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कोयले में लगी आग को बुझाया और उसके बाद मालगाड़ी को आगे की ओर रवाना किया गया। स्टेशन प्रबंधक संजय दुबे ने बताया कि आग के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ है। समय रहते पानी डालने से आग शांत हो गई और उसके बाद गाड़ी को आगे की ओर रवाना कर दिया गया।

इसलिए लगती हैं आग

जानकारी अनुसार गर्मी के दिनों में कोयले में आग लग जाती हैं। कई बार मालगाड़ी में लोड कोयले में भी तेज धूप और घर्षण के कारण चिंगारी उठने से कोयले में आग पकड़ लेती है। कोयले में लगी आग जल्द शांत नहीं होती जो कि धीरे-धीरे और तेज पकड़ लेती है। जानकारों के अनुसार कोयला खदानों के बाहर इकट्ठा कर रखे कोयले के ढेर में भी गर्मी के दिनों में कोयला सुलग जाता है जो कि ढेर के साथ मालगाड़ी में लोड हो जाता है लेकिन ट्रेन चलने के दौरान तेज हवा से कोयला सुलगने लगता है और धीरे-धीरे मालगाड़ी में लदा पूरे कोयले में आग पकड़ लेती है। इसलिए आमतौर पर खदानों और मालगाड़ी में लोड करते वक्त कोयला में पानी की बौछार भी की जाती है।

Related Articles

Back to top button