ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
धार्मिक

कब है वट पूर्णिमा जानिए तिथि शुभ मुहूर्त और महत्व

पत्नी-पति के पवित्र रिश्ते का महापर्व वट पूर्णिमा है। हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ महीने में पूर्णिमा को वट पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी पूर्णिमा के दिन सावित्री बरगद के वृक्ष के नीचे सत्यवान के जीवन को वापस लाई थी। इस लिए विवाहित महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए वट पूर्णिमा का व्रत रखती है।

इस साल वटपूर्णिमा कब है?

वट पूर्णिमा देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग दिन और मुहूर्त में मनाई जाती है। कहीं ज्येष्ठ मास अमावस्या तो कहीं पूर्णिमा को मनाई जाती है। वट पूर्णिमा इस साल 3 जून को मनाई जाएगी।

वट पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त

वट पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजे से शुरू होगा और अगले दिन सुबह 9 बजे तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में महिलाएं बरगद के वृक्ष की पूजा कर सकती हैं।

वट पूर्णिमा का महत्व

वट पूर्णिमा का व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। साथ ही कुंवारी कन्याएं भी अच्छा वर पाने के लिए इस दिन व्रत रखती हैं। इस व्रत को करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि आती है। पति पर आने वाले संकट टल जाते हैं। वहीं, कई महिलाएं संतान प्राप्ति के लिए भी बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।’

Related Articles

Back to top button