ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

शहपुरा के बरगांव में राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया निर्माण कार्यों का लोकार्पण

 शहपुरा डिंडौरी। जनपद शहपुरा अंतर्गत जनजाति कल्याण केन्द्र बरगांव में गुरुवार को प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और अन्य प्रमुख जन उपस्थित रहे। कल्याण केन्द्र बरगांव में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने घाट सीढ़ी निर्माण ,सिद्ध बाबा स्थल का लोकार्पण किया साथ ही पौधरोपण भी परिसर में किया। गौशाला और स्कूल भवन निर्माण का निरीक्षण किया। इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्‍या में लोग मौजूद रहे।

लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल

गौरतलब है कि जनजाति कल्याण केंद्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का केंद्र बिंदु है। यहां विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री कुछ ही देर में हेलीकॉप्टर से शहपुरा से डिंडोरी पहुंचेंगे। जनजाति कल्याण केंद्र के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री जिला मुख्यालय के पुलिस परेड मैदान में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button